{"_id":"5d08ea368ebc3e751c271339","slug":"15608653214-kaushambi-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में छाया रहा बिजली, पानी, शौचालय का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में छाया रहा बिजली, पानी, शौचालय का मुद्दा
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को सिराथू तहसील पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता के सामने बिजली, पानी, शौचालय आदि का मुद्दा छाया रहा। 214 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस के दौरान आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। अफसरों को हिदायत दिया कि शिकायतों के निस्तारण में हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। समय पर ही शिकायतों का निस्तारण किया जाए। राजस्व से जुड़े मामले में राजस्वकर्मी और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में जफरपुर मजरा मर्दानपुर भुर्जी गांव के छब्बेलाल, सत्तेलाल, गोविंद, अरविंद, कमलेश आदि ने शिकायत की कि गांव के कुछ हिस्से में बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। डीएम ने अधिशाषी अभियंता को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कैंची मजरा अफजलपुर वारी गांव के धरमराज ने बताया कि उसके यहां शौचालय नहीं है। कई बार वह शिकायत कर चुका है लेकिन शौचालय का लाभ नहीं दिया जा रहा। डीएम ने मामले में डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिवक्ता संघ के महामंत्री विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि उप निबंधक का कार्यालय तहसील परिसर में संचालित नहीं होने से वकीलों को दिक्कत होती है। डीएम ने एआईजी स्टांप को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या, परियोजना निदेशक सहित सारे जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। इसी तरह से सदर तहसील में एसडीएम सतीशचंद्र तथा चायल में उपजिलाधिकारी घनश्याम कुमार की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गईं।