{"_id":"5d08e9478ebc3e735d5ffec8","slug":"15608650817-kaushambi-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के लौगावां गांव में रहने वाली कलावती पत्नी अशोक कुमार ने मंगलवार को एसपी प्रदीप गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके बेटे विपिन को धाता के एक स्कूल में नौकरी दिलाने नाम पर सुनील कुमार ने पांच लाख 80 हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं मिलने पर उसने पैसों की मांग की। कलावती के मुताबिक नौकरी नहीं मिलने पर उसने पैसा वापस किए जाने की मांग की। एक लाख 70 हजार वापस हो गया। शेष रकम नहीं वापस किया जा रहा है। पैसा मांगने पर आरोपी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसे लेकर कलावती ने 27 मई को महेवाघाट कोतवाली में तहरीर दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।
----
आज आएंगी महिला आयोग की सदस्य
मंझनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी बुधवार को जिले में महिला उत्पीड़न के मामलों की जन सुनवाई करेंगी। वह सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगी।
------
अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
मंझनपुर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की तरफ से अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आवेदकों को 1250 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले की शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 45 आयु वर्ग के बीच हो। आवेदन पत्र सात जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं।