{"_id":"5cee982dbdec220732263dda","slug":"15591404446-kaushambi-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी से निजात पाने के लिए शिक्षा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी से निजात पाने के लिए शिक्षा जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी से निजात पाने के लिए शिक्षा जरूरी: पूनम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से म्योहर गांव में लगा गरीबी उन्मूलन जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील के म्योहर गांव में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें गरीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि अधिकांश गरीबों को सामाजिक संरचना के अभाव, आर्थिक पिछड़ेपन व सामाजिक पद्धतियों के पक्षपात के कारण न्याय नहीं मिल पाता है। लेकिन गरीबी उन्मूलन उपायों तक पहुंच बनाने व समान न्याय पाने में विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भमिका है। किसी भी नागिरक को गरीबी या अन्य कारणों से न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता है। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इनसे संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सदर तहसीलदार रामजी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से गरीबी हटाई जा सकती है। महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने अशिक्षा को गरीबी का मूल कारण बताया। कहा कि गरीबी से निजात पाने के लिए ग्रामीणों को अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करना चाहिए। शिविर में आरक्षी अंजलि प्रजापति, रुचि त्रिपाठी आदि ने भी जानकारियां दी। शिविर में निर्भय जायसवाल, दिनेश कुमार गौतम, अनिल अग्रहरि, तिलक सिंह, प्रदीप सिंह, जगजीत कुमार के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
--------
मोंगरी कड़ा का ट्रांसफार्मर फुंका, चार दिन से बिजली-पानी का संकट
उदिहिन (ब्यूरो)। सिराथू ब्लॉक के माेंगरी कड़ा गांव की बस्ती 300 घरों की है। यहां घटमापुर उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई दी जाती है। आपूर्ति के लिए गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 26 मई को ट्रांसफार्मर फुं क गया था। इसी के साथ गांव की बत्ती गुल हो गई। चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। गांव के संजय, ज्ञानचंद्र, राहुल, शिवनरेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई ठप होने से सर्वाधिक परेशानी पेयजल की है। बिजली के अभाव में मोबाइल खिलौना बन गए हैं। इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील सिंह का कहना है कि विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर खत्म है। नया स्टाक आते ही मोंगरीकड़ा का ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।