{"_id":"5ce95321bdec2206fe061a82","slug":"15587950912-kaushambi-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में दो किशोरियों से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में दो किशोरियों से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियों से पड़ोसी दरिंदों ने गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। पीड़िताओं ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि 23 मई को वह खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और जोर-जबर्दस्ती करने लगे। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसी क्षेत्र की एक और किशोरी ने बताया कि 21 मई को पड़ोसी दो युवकों ने खेत से लौटते वक्त उसके साथ रेप का प्रयास किया था।
दोनों पीड़िताओं का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वो तहरीर देने स्थानीय कोतवाली गई थीं। पर, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए डांटकर भगा दिया। उधर, कार्रवाई नहीं होने से दरिंदों का हौसला बढ़ गया। वे तरह-तरह से परेशान करने लगे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों प्रकरणों में सैनी कोतवाल को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।