फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महिला को पीटा, फाड़े कपड़े, दरोगा ने भगाया

महिला को पीटा, फाड़े कपड़े, दरोगा ने भगाया

Sat, 25 May 2019 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
महिला को पीटा, फाड़े कपड़े, दरोगा ने भगाया
मंझनपुर। करारी क्षेत्र की एक महिला को शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोप है कि कार्रवाई के बजाए दरोगा ने डांटकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आएदिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो शुक्रवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद अर्ध नग्न अवस्था में पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। फिर पीड़ित महिला तहरीर देने कोतवाली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कोतवाली में मौजूद सांवले रंग के एक दरोगा ने समस्या सुने बिना फटकार कर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं, करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दोषी दरोगा के खिलाफ कप्तान को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed