फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मार डाला

लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मार डाला

Sat, 25 May 2019 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मार डाला
मंझनपुर। चित्रकूट जिले की एक युवती को कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र का युवक करीब छह साल पहले भगा लाया। बिना शादी किए उसके साथ पति की तरह रहने लगा। आरोप है कि इसके बाद जिंदा जलाकर मार डाला। मृतका के पिता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के मऊ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कौशाम्बी इलाके का युवक रिश्तेदारी होने के कारण अक्सर उसके गांव आता-जाता था। पीड़ित की मानें तो युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वर्ष 2013 में शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आरोप है कि शादी करने के बजाए बेटी के साथ वो लिव इन पार्टनर की तरह रहने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि कुछ दिन बाद ही आरोपी उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। बेटी ने फोन करके कई बार यह बात अपनी मां को बताई थी। 13 मई को आरोपी ने लड़की को अपने घर के भीतर जिंदा जलाकर मार डाला। इसकी जानकारी मायके वालों को दिए बिना पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित का स्पष्ट इल्जाम है कि बेटी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराने वह कई बार कौशाम्बी कोतवाली गया। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कौशाम्बी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed