फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा की 46 फीसदी महिलाएं दिखाएंगी ताकत

दोआबा की 46 फीसदी महिलाएं दिखाएंगी ताकत

Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
दोआबा की 46 फीसदी महिलाएं दिखाएंगी ताकत

विज्ञापन
दोआबा की 46 फीसदी महिलाएं दिखाएंगी ताकत
लोकसभा चुनाव को लेकर बुना जाने लगा राजनीतिक तानाबाना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इस बार के लोकसभा चुनाव में सांसद की कुर्सी के लिए नारी शक्ति के वोट महत्वपूर्ण हाेंगे। दरअसल कौशाम्बी संसदीय सीट में जिले की करीब 46 फीसदी महिलाएं इस मर्तबा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगी। लिहाजा इसके लिए सियासियों ने गुणा-भाग शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग की ओर से कभी भी आचार संहिता लागू की जा सकती है। लिहाजा सियासी दलों ने भी चुनाव में अपनी दिशा और दशा तय करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक पंडित महिलाओं के वोट को लेकर गणित भिड़ा रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए राजनीतिज्ञों का मानना है कि नारी शक्ति का रुझान जिधर हुआ चुनाव में उस दल का पलड़ा भारी हो सकता है। प्रशासनिक चुनाव डायरी पर गौर करें तो कौशाम्बी संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें प्रतापगढ़ की कुंडा व बाबागंज के साथ ही कौशाम्बी की मंझनपुर, सिराथू व चायल विधानसभाएं शामिल हैं। कौशाम्बी जिले की विधानसभाओं का आंकलन करें तो यहां 46.18 फीसदी महिला वोटर हैं। चुनाव में इस वोट को पाने के लिए सभी दलों की अपनी-अपनी गणित होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की युवतियों ने उत्साह दिखाया। नतीजतन महिलाओं की भागीदारी 46 फीसदी के पार पहुंच गई।
विज्ञापन

इंसेट
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में जिले की विधानसभा क्षेत्रों के वोटर
विधानसभा पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल
सिराथू 191042 164251 13 355306
मंझनपुर 208077 175325 00 383402
चायल 197482 172378 14 369874
---------------------------------------------------
कुल 596601 511954 27 1108582
---------------------------------------------------
00

00

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed