फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाजपा ने देश में फैलाई अराजकता- अरुण

भाजपा ने देश में फैलाई अराजकता- अरुण

Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने देश में फैलाई अराजकता- अरुण
कांग्रेस सेवा दल की ओर से रविवार को चरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन की शुरूआत वंदे मातरम के उच्चारण से की गई। इसे संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अरुण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश कि सेवा करने का काम किया है। पर, भाजपा समाज के सभी वर्गों को बांटने की राजनीति कर रही है। हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। व्यापारी आज भी नोट बंदी से उबर नहीं पाया है। चायल के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा की कथनी और करनी का फर्क जान चुकी है। सभी देशवासियों में 15 लाख रुपये डालने की वादा, मोदी सरकार के झूठे दावों का प्रमाण है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आवाम के सामने अब सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इस मौके पर पुष्पराज पांडेय, गौरव पांडेय, राजेन्द्र त्रिपाठी, उदय यादव, सुरेंद्र शुक्ला, प्रकाश पांडेय, मुमताज अहमद, ज्ञान पाठक, अजय पांडेय, फरमान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed