Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोक में डूबा रहा जनपद, दफ्तरों ने रहा सन्नाटा

शोक में डूबा रहा जनपद, दफ्तरों ने रहा सन्नाटा

Sat, 18 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शोक में डूबा रहा जनपद, दफ्तरों ने रहा सन्नाटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन से दोआबा शोक में डूबा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को अवकाश की घोषणा की थी।
विज्ञापन


विकास भवन में आवास और पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर लोग चक्कर लगाते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह के पास रोजाना दो सौ से ज्यादा शिकायती पत्र आते हैं। इसके बाद भी शुक्रवार को जिले से फरियादियों की संख्या काफी कम निकली। अवकाश होने की जानकारी लोगों को सुबह समाचार पत्रों से हुई थी। सिर्फ पुलिस ऑफिस में एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता विभागीय काम निपटाने के लिए बैठे थे। यहां फरियादी पहुंचे तो उनका काम निपटा दिया गया। वहीं आम दिनों में गुलजार रहने वाले कलक्ट्रेट में शुक्रवार को सन्नाटा रहा। यहां न तो अफसर थे और न ही ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर आए थे। कलक्ट्रेट और विकास भवन में तिरंगा तो लगा था लेकिन उसे झुका दिया गया था। वहीं अटल जी के प्रति भाजपा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रेम था। इसका उदाहरण अटल बिहारी के निधन के बाद देखने को मिला। सपा ने 20 अगस्त को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने की पूर्व घोषणा की थी। फेसबुक की खबरों के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने बताया भारत गौरव वर्ष को लेकर 17 अगस्त को प्रभात फेरी निकालने का कार्यक्रम था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से कार्यकर्ता दु:खी है। इस वजह से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed