{"_id":"5b73348d42c7924e39265d51","slug":"151534276749-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला को पीटा,भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला को पीटा,भर्ती
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। छेड़खानी व मारपीट के एक घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने रिश्वत नहीं मिलने पर एक वृद्धा को पीट दिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी से पड़ोसी गांव के एक युवक ने सोमवार को छेड़खानी कर दी। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। शिकायत कर वापस लौट रहे किशोरी के परिजनों को आरोपी युवक दिख गया। इस पर परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। बताते हैं कि युवक ने यूपी-100 को फोन कर दिया। पुलिस किशोरी के घर पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम ने पांच हजार रुपये की मांग की। देने से इंकार करने पर पुलिस वालों ने किशोरी की वृद्ध मां को पीट दिया। बताते हैं कि शोरगुल पर गांव के लोग जुटने लगे तो यूपी-100 के सिपाही भाग निकले। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। इनका कहना है कि तहरीर मिली तो जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।