{"_id":"5b5f607c4f1c1bb15c8b567d","slug":"151532977276-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में रेप पीड़िता पर बनाया सुलह का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में रेप पीड़िता पर बनाया सुलह का दबाव
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा पुलिस ने एक रेप पीड़िता पर कोतवाली में समझौते का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसकी रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की गई। पीड़ित महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। 24 जुलाई को घर में घुसकर उसने दुराचार किया। इस दौरान विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़िता के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस ने कोतवाली बुलाकर उस पर समझौते का दबाव बनाया। नहीं मानने पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ केस भी नहीं दर्ज किया गया। बताया कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी बेखौफ हो गया है। वह कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान महिला ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।