{"_id":"5b5cb9eb4f1c1bb35d8b600f","slug":"151532803563-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन और मुफ्त इलाज को लेकर शिक्षको का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन और मुफ्त इलाज को लेकर शिक्षको का प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन और नि:शुल्क चिकित्सा सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को मुख्यालय मे धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर द्बिवेदी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर संवेदनहीन बरती जा रही है। कहा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन, नि:शुल्क चिकित्सा सेवा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन के तहत 25 हजार रुपये तनख्वाह मुहैया करानी चाहिए। 2016 से पहले सेवानिवृत्त शिक्षकों को पांचवें व छठे वेतन आयोग की तरफ से घोषित वेतन के हिसाब से पेंशन दी जाए।
महीने की पांच तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए। मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षक कार्योँ में लगे शिक्षकों का भुगतान तत्काल कराने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर रामजमणि त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार यादव, चंद्रकांत शुक्ला सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।