फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

Sat, 26 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ
स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

रत्नावली सभागार में विजन न्यू इंडिया 2022 का हुआ आगाज
मंझनपुर (ब्यूरो)।
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के विजन न्यू इंडिया 2022 को लेकर पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीडीओ डीके दोहरे ने की।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत स्वच्छ, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद मुक्त भारत बनाया जाना है। विजन न्यू इंडिया 2022 के संकल्प पत्र को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आगाज शुक्रवार को जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में पंचायत स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से किया गया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे ने सम्मेलन में मौजूद विधायक लालबहादुर, शीतला प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्य, अंबुज भारती के अलावा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री के संकल्प को सुनाते हुए शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक लालबहादुर व शीतला प्रसाद पटेल ने मोदी जी के व्यक्तित्व व विकास की सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन




नगर पंचायतों को ओडीएफ करने की कवायद तेज
वार्ड वाइज कार्ययोजना बनाकर निर्माण कराने का निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किए जाने संबंधित बैठक डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में सभी नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने हाउस होल्ड सर्वे करके शौचालय निर्माण की स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सर्वे के दौरान पात्र लोगों का चिह्नांकन करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र देकर शौचालय निर्माण कराना शुरू कराएं। ईओ को निर्देशित किया कि वह कस्बे के पात्रों को इस बात के लिए आश्वस्त करें कि उनका चयन हो गया और वह शौचालय बनवा लें। धनराशि का आवंटन शुरू होते ही उन्हें शौचालय निर्माण की रकम दे दी जाएगी। इसके लिए डीएम ने वार्ड वार कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड के पांच से सात लोगों की सीएलटीएस टीम बनाकर लोगों को शौचालय के बनाने के लिए जागरूक करें। इस अलावा पोस्टर, बैनर व नुक्कड़ नाटक के सहारे कस्बाइयों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक कराएं। अंत में उन्होंने कस्बे में सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए तहसील कैंपस सहित अन्य स्थल चयन कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल किशोर के अलावा सभी नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed