{"_id":"59779c194f1c1b160b8b45f0","slug":"151501010969-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी उपकेंद्र का फुंका ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी उपकेंद्र का फुंका ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी उपकेंद्र का फुंका ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप
बूंद-बूंद पानी के लिए हैंडपंपों पर हांफते रहे कस्बाई
उमस भरी गर्मी में काटने होंगे छह दिन व रात, हड़कंप
भरवारी (ब्यूरो)। नगर पंचायत भरवारी स्थित विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह अचानक फुंक गया। ट्रांसफार्मर के फुंकते ही कस्बे की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली के आभाव में कस्बाइयों को उमसभरी गर्मी का सामना तो करना ही पड़ा पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। पूरे दिन कस्बाइयों हैंडपम्पों के सहारे पेयजल जुटाते रहे। महकमे के जिम्मेदारों का कहना है कि यह समस्या छह दिन तक रहेगी। इसे लेकर उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
भरवारी उपकेंद्र में दस एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से एक ट्रांसफार्मर से नगर पंचायत भरवारी के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया होती थी। मंगलवार की सुबह नगर पंचायत को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। इससे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह-सुबह आपूर्ति बाधित होने से कस्बे के लोगों को पाइपलाइन का पानी भी नसीब नहीं हो सका। इसके चलते कस्बाई दिन भर हैंडपम्पों से पेयजल जुटाने के लिए हांफते नजर आए। जेई आशीष कुमार मौर्य की माने ता कस्बाइयों को इस समस्या से लगभग छह दिन तक जूझना पड़ेगा। दूसरे ट्रांसफार्मर से उन्हें घंटे-दो घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। बहरहाल ट्रांसफार्मर फुंकने से उमस भरी गर्मी में कस्बाइयों का हाल बेहाल है।