फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15,000 people in darkness for 24 hours, power cut in seven villages

Kaushambi News: 15 हजार आबादी 24 घंटे से अंधेरे में, सात गांवों की बिजली गुल

Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
15,000 people in darkness for 24 hours, power cut in seven villages
विद्युत उपकेंद्र पुरखास के बजहा गांव के पास टूटा हुआ बिजली का पोल स्रोत विभाग
सरायअकिल के बजहा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 हजार केवी लाइन का बिजली पोल टूट जाने से सात गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 हजार की आबादी पिछले 24 घंटे से भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बजहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र पुरखास के अवर अभियंता मोहम्मद शफीक ने मौके की जांच कराई। पोल टूटने से बजहा, बेनपुर, मिन्हाजपुर, अइगड़रियन का डेरा, मल्हीपुर, डिहवा समेत सात गांवों की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम तक नया पोल उपलब्ध नहीं होने के कारण बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से मोटर और पंप नहीं चल सके, जिससे पानी की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि कटैया और मल्हीपुर यमुना घाटों से बालू लादकर आने वाले वाहन चालक अक्सर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होते हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed