{"_id":"5f25bea08ebc3e63aa7ca881","slug":"15-positive-including-air-force-staff-in-kaushambi-kaushambi-news-ald2825725108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में एयरफोर्स कर्मचारी समेत 15 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में एयरफोर्स कर्मचारी समेत 15 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
15 positive, including air force staff in Kaushambi
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी में एयरफोर्स कर्मचारी समेत 15 मिले पॉजिटिव
संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में कराया गया भर्ती, कई जगहों पर शिविर लगाकर 1305 संदिग्धों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना वायरस पीड़ित होने वालों की बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जिले के 15 लोग पॉजिटिव निकले। सर्वाधिक नौ लोग मंझनपुर क्षेत्र के हैं। संक्रमितों में एक एयरफोर्सकर्मी भी शामिल है। खास बात यह है कि ज्यादातर लोग पहले पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्त्रस्मित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदप्रकाश मणि ने बताया कि शनिवार को जिले के कई स्थानों पर शिविर लगाकर करीब 1305 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से तकरीबन 1022 लोगों का एंटीजन किट से और 16 लोगों का ट्रूनेट ट्रूनेट के जरिए जांच की गई। जबकि लगभग 267 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। एंटीजन की जांच में पांच लोग और लैब से आई 115 रिपोर्ट में दस लोग संक्त्रस्मित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मंझनपुर क्षेत्र के नौ लोग हैं। नेवादा क्षेत्र के तीन और कनैली, सिराथू और चायल क्षेत्र के एक.एक व्यक्ति संक्त्रस्मित मिले हैं। इनमें दवा व्यापारी, मिठाई कारोबारी और परिवार के लोग शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक ज्यादातर लोग पहले पॉजिटिव निकले लोगों के परिवार अथवा संपर्क में आने के कारण संक्त्रस्मित हुए हैं। सभी को इलाज कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। डीएम ने नए कंटेनमेंट जोन को सील करा दिया है। प्रभावित इलाके में रविवार से स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर लोगों की जांच करेगा और पंचायत विभाग क्षेत्र की साफ.सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य करेगा।