फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15 lakh ransom sought from younger brother by sending a letter

चिट्ठी भेजकर छोटे भाई से मांगी 15 लाख की फिरौती

Mon, 05 Jul 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 lakh ransom sought from younger brother by sending a letter
चरवा कोतवाली के मेडुआ फरीदपुर गांव में एक भाई ने दूसरे भाई को डाक से चिठ्ठी भेजकर 15 लाख की फिरौती मांगी है। पैसा नहीं मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरी चिठ्ठी मिलने से पूरा परिवार परेशान है। भाई की इस हरकत से परेशान परिवार ने चरवा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के मेडुवा फरीदपुर सुलेम निवासी अशोक कुमार सोनी ने बताया कि वह दो भाई हैं। बड़े भाई सुशील कुमार संपत्ति बंटवारे को लेकर उससे आए दिन विवाद करता रहता है। इससे दोनों भाइयों में मनमुटाव चल रहा है। आरोप है कि बड़े भाई सुशील ने डाक के माध्यम से उसको एक चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन

चिट्ठी में भाई ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की है। साथ ही पैसा नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी है। पीड़ित का कहना है कि फिरौती को लेकर धमकी भरी चिट्ठी मिलने से उसका परिवार दहशत में है। उसने चरवा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर चरवा अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed