{"_id":"5c3b8c30bdec2273aa6b9de1","slug":"15-cases-registered-on-the-prize-held-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी पर दर्ज हैं 15 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी पर दर्ज हैं 15 मामले
Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। घंटेभर हुई गोलाबारी के दौरान कोखराज पुलिस के हत्थे चढ़े 20 हजार के इनामी अजमेरी पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ व इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हुए एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। उधर गोली लगने से घायल सिपाही की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
कोखराज इंस्पेक्टर राकेश सरोज शनिवार रात गश्त पर थे। रोही बाईपास के समीप उन्होंने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। इस पर वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर लिया। इस दौरान शातिरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हाथ में गोली लगने से आरक्षी बृजेश कुमार घायल हो गया। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली भाग रहे कुख्यात अपराधी अजमेरी पुत्र छोटेलाल निवासी ननमई थाना कोखराज के दाहिने पैर में लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि दूसरा शातिर तौसीफ पुत्र कलीमउद्दीन निवासी सिहोरी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। रविवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए अपराधी पर 20 हजार का इनाम घोषित है। जिले की विभिन्न कोतवालियों में उसके खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज हैं। दूसरे जनपदों में भी उसका अपराधिक इतिहास है। शातिर के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुआ है। इनकी बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।