फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जनसता दल के कार्यकर्ता को हाईकोर्ट से मिली राहत

जनसता दल के कार्यकर्ता को हाईकोर्ट से मिली राहत

Thu, 18 Apr 2019 07:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
जनसता दल के कार्यकर्ता को हाईकोर्ट से मिली राहत
जनसत्ता दल के कार्यकर्ता को हाईकोर्ट से मिली राहत
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने छात्र वाहिनी के जिलाध्यक्ष को किया था जिला बदर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह राठौर को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने सुमित को जिला बदर किया था, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। स्थगन आदेश लेकर जिले में आए सुमित का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
चायल विधान सभा के दरहा गांव निवासी सुमित सिंह राठौर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता हैं। छात्र वाहिनी का उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुमित का कहना है कि पिछले दिनों सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई किया था। प्रशासन के इस फैसले के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने प्रशासन के फैसले पर रोक लगाई है। गुरुवार को अदालत से स्टे आर्डर लेकर कौशाम्बी आए सुमित राठौर का पार्टी के संजय, अभिमन्यु, शिवम जौहरी, प्रिंस केसरवानी, पप्पू विश्वकर्मा आदि ने सरायअकिल में भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


निहालपुर के समीप रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
नहीं हो सकी शिनाख्त, ट्रेन से गिरने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़। सैनी कोतवाली के निहालपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक का शव रेलवे लाइन के समीप पड़ा मिला। सुबह निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहालपुर गांव के लोग सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर अप और डाउन लाइन के बीच में पड़े युवक के शव पर गई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना के बाद सैनी कोतवाली के सिराथू चौकी प्रभारी आशुतोष मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 30 साल के करीब है। वह काले रंग की जींस और कत्थई रंग की बनियान पहने थे। पुलिस ने पकड़ों की तलाशी ली तो सौ रुपये मिले। शव की पहचान नहीं कराई जा सकी। चौकी प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed