{"_id":"5caa51a2bdec22142836358d","slug":"141554665890-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ी बाइक, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ी बाइक, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिड़ी बाइक, पांच घायल
करारी। नगर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव के समीप रविवार दोपहर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी कस्बे का सुधीर रविवार दोपहर पड़ोसी प्रदीप व सुमित के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। दीवर कोतारी गांव के समीप सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर सिराथू निवासी फिरोज और उसका चचेरा भाई जाकिर सवार था। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं। सुलह नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।