फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैंगरेप के बाद ट्रेन के सामने फेंकी गई थी छात्रा

गैंगरेप के बाद ट्रेन के सामने फेंकी गई थी छात्रा

Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद ट्रेन के सामने फेंकी गई थी छात्रा
गैंगरेप के बाद ट्रेन के सामने फेंकी गई थी छात्रा
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली क्षेत्र में 20 नवंबर को हुई थी घटना
- पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। क्षेत्र की एक छात्रा के साथ 20 नवंबर को दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ट्रेन के सामने फेंक दिया। जिससे छात्रा का हाथ कट गया। पीड़िता को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 20 नवंबर को वह कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के पास से ही पड़ोसी कस्बे के दो युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसको अगवा कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर दुराचार किया। फिर भरवारी इलाके में लाकर ट्रेन के सामने फेंक दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने बेटी को मुख्यालय के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक पीड़िता सदमे में होने के कारण आपबीती नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को उसने दरिंदगी की दास्तान परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। गुरुवार सुबह पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि छात्रा का आरोपी युवक से प्रेम संबंध था। मामला सार्वजनिक हो गया तो इस तरह का आरोप लगा रही है। छात्रा खुद ही परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर ट्रेन के सामने कूदी थी। आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed