फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट ने सराफ सहित किशोरी की ली जान

करंट ने सराफ सहित किशोरी की ली जान

Sat, 26 May 2018 08:44 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
करंट ने सराफ सहित किशोरी की ली जान
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती बाजार के सराफ की शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर मंदरी में करंट ने एक किशोरी की जान ले ली। दोनों घटनाओं से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती बाजार निवासी प्रवीण कुमार वर्मा (35) पुत्र रामदास ने स्थानीय कोतवाली के सामने ज्वैलरी की दुकान खोल रखी थी। इसी से परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार सुबह वह बाजार की ही एक दुकान में नाश्ता करने गए थे। वहां फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गये। मौके पर रहे लोगों ने आननफानन में प्रवीण को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह मंदरी गांव की संगीता (15) पुत्री छेदीलाल सुबह खेतों की ओर गई थी। रास्ते में बिजली का तार टूटकर पड़ा हुआ था। उसमें करंट था। इसकी चपेट में आने से संगीता की मौके पर ही सांसें थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवारों के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed