फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   72 घंटे से अंधेरे में डूबा सौरई बुजुर्ग गांव

72 घंटे से अंधेरे में डूबा सौरई बुजुर्ग गांव

Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे से अंधेरे में डूबा सौरई बुजुर्ग गांव
72 घंटे से अंधेरे में डूबा सौरई बुजुर्ग गांव
विज्ञापन

-दो ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
कड़ा (ब्यूरो)। कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के सौरई बुजुर्ग गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुंक गए। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद गांव की दस हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी महकमे के जिम्मेदारों को दी है। तीन दिन बीत जाने के बाद दो में से एक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। सौरई बुजुर्ग गांव के उपभोक्ताओं को ढाई सौ व सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली मुहैया कराई जाती है। तीन दिन पहले शनिवार को थोड़े समय के अंतराल में दोनाें ट्रांसफार्मर फुंक गए। एक साथ दो ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। मामले की शिकायत ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जेई राजेश कुमार व एसडीओ आरसी अनुरागी को दे दी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।


चार माह से नहीं आ रहा सफाई कर्मी, गंदगी का अंबार
कड़ा (ब्यूरो)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के दारानगर गांव में तैनात सफाई कर्मी राकेश चार माह से नहीं आ रहा है। इसके चलते गांव में गंदगी का अंबार लग गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मूल प्रकाश त्रिपाठी ने इसकी शिकायत कई बार जिला पंचायत राज अधिकारी से किया पर सफाई कर्मी के विरुद्ध शिकंजा नहीं कसा जा सका। सफाई नहीं होने से गांव की गलियां व नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से सफाई कर्मी पर मनमानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस कल
मंझनपुर (ब्यूरो)। रोस्टर के मुताबिक मंगलवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब 17 जनवरी बुधवार को होगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को मौनी अमावस्या का अवकाश होने के चलते तिथि बढ़ाई गई है। जिला स्तरीय समाधान दिवस इस बार मंझनपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक 18 को
मंझनपुर (ब्यूरो)। ग्रामसभाओं, तालाबी रकबों, चारागाह व कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए जिला स्तर पर गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक 18 जनवरी को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा करेंगे। जानकारी देते हुए एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के लोगों से पूरी तैयारी के साथ सायं पांच बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed