फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नीदरलैंड म्यूजियम की शान है कड़ा की ताजिया

नीदरलैंड म्यूजियम की शान है कड़ा की ताजिया

Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड म्यूजियम की शान है कड़ा की ताजिया
नीदरलैंड म्यूजियम की शान है कड़ा का ताजिया
विज्ञापन

फोटो...
चार साल पहले संग्रहालय के कर्मी कड़ा से ले गए थे ताजिया
विपिन गुप्ता
सिराथू। यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देश नीदरलैंड के म्यूजियम किट्रोपर्न में कड़ा में बना ताजिया रख है। ये ताजिया चार साल पहले नीदरलैंड संग्राहलय से आए लोग लेकर गए हैं। वहां ताजिया को बहुत ही सुरक्षित तरीके से रखा गया है। कड़ा में ताजिया बनाने वालों की अपनी अलग पहचान हैं। प्रदेश के कई जिलों से लोग यहां ताजिया लेने आते हैं।
कड़ा के नियाज अली के परिवार में ताजिया बनाने की रेवायत कई पीढ़ियों से चली आ रही है। नियाज अली चौथे पीढ़ी के कारीगर हैं। नियाज को ताजिया बनाने का जादूगर कहा जाता है। बांस की कमाची व रंग-बिरंगे कागजों से वह ऐसी ताजिया बनाते हैं, देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। नियाज के परिवार की महिलाएं भी ताजियां बनाती हैं। चार साल पहले इलाहाबाद के एक शख्स ने उनकी एक ताजिया की फोटो गूगल व सोशल साइट पर वायरल कर दी थी। इसके बाद नीदरलैंड संग्रहालय के लोगों ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद एक लाख रुपया का आर्डर देकर ताजिया बनवाई। छह महीने में उन्होंने ताजिया बनाकर दी। इसके बाद ताजिया को नीदरलैंड ले जाया गया। इसके बाद नियाज अली के नाम का डंका बजने लगा। कई जगहों से उनको आर्डर मिलने लगे। प्रदेश के कई जिलों से उनको ताजिया बनाने का आर्डर मिलता है।
विज्ञापन

------------------------
नायाब हाथों की कारीगरी, फिर खाने को लाले
नियाज अली ताजिया तैयार करने में माहिद हैं। वही नहीं उनके परिवार के लगभग सभी सदस्यों का हुनर काबिले तारीफ है। इसके बावजूद यह परिवार भुखमरी के कगार पर है। इतना आर्डर नहीं मिलता कि रोजी-रोटी चल सके। नियाज अली बताते हैं कि भारतीय कला को नींदरलैंड की शोभा बनाकर उन्होंने अपना हक अदा कर दिया, लेकिन प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। न तो उनके पास रहने को घर है, कच्चे मकान में रहते हैं और न ही रोजगार बढ़ाने के लिए विशेष प्रबंध। साल भर किसी तरह परिजनों का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इमाम हुसैन की शहादत की याद में बनाते हैं ताजिया
कड़ा को ताजिया बनाने वालों का गांव भी कहा जाता है। यहां चांदी वर्क भी बनता है। यही कारण है कि ताजिया को नियाज अली अलग से रूप देने में कामयाब हो जात हैं। वह बताते हैं कि ताजिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में बनाया जाता है। यही ताजिया इमामबाड़े में रखा जाता है, इसके बाद लोग इमाम हुसैन को याद करते हैं। कहा कि उनकी शहादत इंसानियत के लिए थी, इसलिए वह पूरी शिद्दत से ताजिया बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed