फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1373 Kovid investigation, two found infected

1373 की हुई कोविड जांच,दो मिले संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
1373 Kovid investigation, two found infected
1373 Kovid investigation, two found infected - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में दो दिन से कोविड की रफ्तार हल्की पड़ गई है। बीते 24 घंटे में दो लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, पहले से संक्रमण की जद में रहे तीन मरीज ठीक भी हो गए। स्वास्थ्य महकमे व जिला प्रशासन के लिए यह सुखद संदेश है। इसे लेकर विभागीय टीम नए सिरे से लोगों को जागरूक करने में लग चुकी है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में शिविर लगाकर 1373 संदिग्धों की कोविड जांच की। इस दौरान लैब से आई जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में कड़ा और सरसवां इलाके के एक एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मिले 2205 संक्रमितों में से 2107 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 71 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed