फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिले से नहीं हटे विपिन, अर्जुन संभाल चुके कई कोतवाली

जिले से नहीं हटे विपिन, अर्जुन संभाल चुके कई कोतवाली

Sun, 16 Dec 2018 08:27 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
जिले से नहीं हटे विपिन, अर्जुन संभाल चुके कई कोतवाली

विज्ञापन
जिले से नहीं हटे विपिन, अर्जुन संभाल चुके कई कोतवाली
आधुनिक तकनीक में पीछे कौशाम्बी का पुलिस महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शासन की मंशा है कि पेपरलेस काम हो। ऑन लाइन रिपोर्ट लिखी जा रही है। इसके बाद भी जिले की पुलिस हाईटेक होने की राह में काफी पीछे है। खुद पुलिस के सरकारी नंबरों पर कॉल करें तो चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।

कौशाम्बी जिले से विपिन त्रिवेदी का तबादला हुए कई साल हो गया। इसके बाद भी पिपरी कोतवाली के सीयूजी नंबर 9454403766 में फोन करने पर विपिन का नाम लिखा आता है। इसी तरह सैनी के इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का नाम पश्चिमशरीरा और करारी कोतवाली के सीयूजी पर लिखा आता है। मंझनपुर कोतवाली के नंबर पर फोन करने में डी वी लिखकर आता है। जबकि यहां पर इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया की तैनाती है। कमोवेश यहीं हाल जिले के ज्यादातर कोतवाली के सीयूजी नंबरों पर है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को ऑन लाइन काम करने के लिए ट्रेंड तक किया गया है। यूजर अगर चाहे तो अलाट नंबर अपने नाम पर कर सकता है। इसके बाद भी जिले के थानों की कमान संभालने वाले जिम्मेदार इस दिशा में काम नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से आम आदमी को फोन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके मोबाइल पर ट्रू कॉलर की सुविधा है वह कोतवाली प्रभारी का गलत नाम देख चौक जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि कोतवाली के नंबरों में इस तरह गलती होने की जानकारी नहीं है। अगर है, तो सम्बंधित कोतवाली प्रभारी को इसे सही करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed