फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से कांग्रेस को मिली संजीवनी

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से कांग्रेस को मिली संजीवनी

Tue, 11 Dec 2018 05:55 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से कांग्रेस को मिली संजीवनी
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से कांग्रेस को मिली संजीवनी
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में निकाला जुलूस, जगह-जगह मिठाई बांटकर मनाया जीत का जशभन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने कांग्रेस पार्टी को नई संजीवनी दी है। नतीजों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जीत का जशभन मनाया। इसके अलावा जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
मतदान के बाद आए एक्जिट पोल की वजह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम समेत पांच राज्यों का चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेसी कुछ ज्यादा ही उत्साहित थे। इसके लिए मंगलवार को सुबह से ही सभी टेलीविजन अथवा मोबाइल सेट से चिपक गए थे। पहले चरण से ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की बढ़त देख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। दोपहर तक तस्वीर साफ होने पर सभी खुशी से उछल पड़े। शाम को पार्टी के जिला कार्यालय में जशभन का माहौल हो गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में मुख्यालय मंझनपुर की सड़कों पर विजयी जुलूस निकाल कर पार्टी और उसके मुखिया राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त होकर तीनों राज्यों के किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और मजदूरों ने पार्टी पर भरोसा जताया है। जिला महासचिव पप्पू मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को आए नतीजे भाजपा पर हनुमान जी के गदे का प्रहार है। 2019 में राहुल के नेतृत्व में देश के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, मुमताज सिद्दीकी, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, इमरान हैदर रिजवी, लालचंद्र हेला, अनीस अहमद, मो. शरीफ तथा संतोष पटेल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह तरह चायल में भी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बृजभान यादव, अजहर लईक, नुरुज्जमा, युसूफ, सिपाही लाल, तौकीर सिद्धिकी आदि मौजूद रहे। लोकतांत्रिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहर्रम अली की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

-----------

अधिवक्ताओं में भी जश्न का माहौल
चायल बार एसोसिएशन के महामंत्री सगीर अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त वापसी पर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सुखलाल यादवए दशरथ लालए मंजीत सिंहए धर्मराज ओझाए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आम से लेकर खास तक में नतीजों को लेकर दिखी उत्सुकता
मंझनपुर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम समेत पांच राज्यों की मतगणना को लेकर जनपदवासी बेहद उत्सुक थे। जो लोग घर में थे वो टेलीविजन पर सुबह से ही नतीजे जानने के लिए चिपके रहे। जबकि घर से बाहर निकले लोग मोबाइल पर ही पल-पल की लाइव अपडेट जानने को उत्सुक दिखे। दफ्तरों में भी सरकारी मुलाजिम परिणाम जानने को बेताब रहे।
फोटो नं-12,17 पांच राज्यों के चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed