फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   31 की दावत के बहाने देवीगंज में जुटे बीडीसी

31 की दावत के बहाने देवीगंज में जुटे बीडीसी

Mon, 01 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
31 की दावत के बहाने देवीगंज में जुटे बीडीसी
दावत के बहाने देवीगंज में जुटे बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

अविश्वास की रणनीति पर विचार के बाद चुना अगुवा
फोटो...........8
कड़ा (ब्यूरो)। देवीगंज बाजार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को 31 की पार्टी के नाम पर कड़ा ब्लॉक के बीडीसी सदस्य एकत्रित हुए। बंद कमरे में अविश्वास की रणनीति बनाने के बाद वार्ड 74 के बीडीसी सदस्यों को माला पहनाई गई। माना जा रहा है कि नए वर्ष के पहले सप्ताह में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों की परेड कलक्ट्रेट में कराई जाएगी।
कड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सप्ताह भर पहले पनपा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर के भीतर बीडीसी सदस्यों की तीन बैठक हो चुकी है। रविवार को साल के अंतिम दिन वार्ड 74 के बीडीसी सदस्य विक्की साहू ने देवीगंज बाजार में सदस्यों को दावत पर बुलाया। दावत में पहुंचे सदस्यों के साथ बंद कमरे में अविश्वास को लेकर चर्चा की गई। सुगबुगाहट रही कि ब्लॉक प्रमुख कड़ा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नए वर्ष में जनवरी के पहले सप्ताह में लाया जाएगा। बंद कमरे में हुई बैठक में संतोष, नीलू चौरसिया, शैलेंद्र सिंह, कैलाश पाल सहित लगभग 55 बीडीसी सदस्य व इलाके के दर्जन भर ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन




भाजपाइयों ने बांटा कंबल
चायल (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सुल्तान मोहम्मद ने रविवार को चायल तहसील गेट के सामने दर्जनभर निराश्रितों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। महामंत्री के हाथों कंबल मिलने पर निराश्रितों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर महामंत्री ने किहा कि जरूरतमंदों को कंबल वितरण ठंड के मौसम में चलता रहेगा। पार्टी के नन्हें तिवारी, बब्लू यादव, तिलक सिंह, कुलदीप पटेल, मो. सिराज, नसीम अहमद, मोहन कुशवाहा कंबल वितरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed