{"_id":"5a3a64594f1c1b0d698c3299","slug":"131513776217-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ाने की जगह काम करा रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ाने की जगह काम करा रहे शिक्षक
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पढ़ाने की जगह काम करा रहे शिक्षक
तियरा जमालपुर जूनियर स्कलू में बनवाई जा रही थी नाली
फोटो-
करारी (ब्यूरो)। बीआरसी मंझनपुर के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों की निराई-गुड़ाई कराई जाती है। इसका खुलासा बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में हुआ। काम कर रहे बच्चों का फोटो खींचते ही स्कूल में खलबली मच गई।
बीआरसी मंझनपुर अंतर्गत आने वाले स्कूलों में शिक्षण कार्य पटरी से उतर चुका है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से एमडीएम के लिए पानी भरवाया जाता है। साथ ही परिसर में लगे पेड़ों की सिंचाई करने के लिए उनसे नाली बनवाई जाती है। ऐसा ही एक नजारा बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा जमालपुर में देखने को मिला। काम कर रहे बच्चों के बावत प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश से पूछा गया तो वह बगले झांकने लगे। उनका कहना था कि पेड़ सूख न जाएं इसके लिए बच्चों से नाली बनवाई जा रही है।
बिजली कनेक्शन के लिए करारी में शिविर आज
करारी (ब्यूरो)। नगर पंचायत कार्यालय में बिजली विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा। इसमें बीपीएल तथा एपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त में कनेक्शन वितरित किया जाएगा। इसके अलवा उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी होगा। यह जानकारी करारी उपकेंद्र के जेई विनम्र पटेल ने दी है।