फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रतियोगिता में संदीप व अनिकेत रहे चैंपियन

प्रतियोगिता में संदीप व अनिकेत रहे चैंपियन

Wed, 13 Sep 2017 06:11 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में संदीप व अनिकेत रहे चैंपियन
प्रतियोगिता में संदीप व अनिकेत रहे चैंपियन
विज्ञापन

नेशनल इंटर कालेज व मान सिंह इंटर कालेज का बजा डंका
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल में चायल संभाग की दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में संदीप कुमार और अनिकेत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त कर अपने कालेज का लोहा मनवाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
चायल संभाग की दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सरायअकिल में हुआ। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में नेशनल इंटर कालेज के संदीप कुमार अव्वल रहे। वहीं मानसिंह इंटर कालेज के अनिकेत ने भी व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। कई प्रतियोगिताओं में दोनों ने अव्वल स्थान हासिल किया था। इनके अलावा जूनियर वर्ग में आदर्श इंटर कालेज की संजीन देवी और महादेव इंटर कालेज कटरा की कोमल यादव और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल की कुमारी विट्टन देवी भी व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। विजेता खिलाड़ियों को आदर्श इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य कृष्ण नंद पांडेय और श्याम लाल यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीडाध्यक्ष रामसूरत, चंद्रपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, संगीता सिंह, फाजिल जाफरी, मुस्ताक अहमद, जितेंद्र सिंह, संदीप पांडेय आदि लोग रहे।
विज्ञापन



कोटेदार की अभद्रता पर भड़के लोग
फोटो...
सिराथू के सेहिया के ग्रामीण कोटेदार की मनमानी से त्रस्त हैं। निर्धारित रेट से ज्यादा दर पर वह राशन देता है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। इससे ग्रामीण नाराज हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ डीएम से शिकायत की। साथ ही मांग की है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहिया के राजेश सिंह, रामनरेश, प्रेमचंद्र, महेश, कैलेंद्र कुमार, शिवमोहन, रमेश कुमार, सुनील आदि लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कोटेदार समय से गल्ला नही देता है। आरोप लगाया कि गेहूं का सरकारी रेट दो रुपये किलो है, जिसे कोटेदार पांच रुपये किलो में बेचता है। चावल तीन रुपये की जगह छह रुपये प्रति किलो में देता है। कई ग्रामीणों ने राशन कार्ड फाड़ कर फेंकने का आरोप लगाया है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed