{"_id":"59a5c2a04f1c1bfb268b4648","slug":"131504035488-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद्र हॉकी प्रतियोगिता में खेल गांव टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद्र हॉकी प्रतियोगिता में खेल गांव टीम रही अव्वल
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में खेल गांव टीम रही अव्वल
-जिला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में नौ टीमों ने किया प्रतिभाग
मंझनपुर (ब्यूरो)। खेल दिवस के मौके पर जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में खेल गांव अकादमी ने भवंस मेहता को पराजित कर जीत दर्ज की। डीएम ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला स्टेडियम मेें मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच खेल गांव अकादमी व भवन्स मेहता कालेज के मध्य खेला गया। इसमें खेल गांव अकादमी ने भवंस मेहता कालेज को 3-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी सुधीर कुमार ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, जिमनास्टिक प्रशिक्षक रामरतन कुशवाहा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार, जावेद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कोरर की भूमिका वॉलीबाल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. अरुण केसरवानी, सुशील कुमार पटेल, कैलाश पाल आदि मौजूद रहे।