फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मूरतगंज के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के नाम पर खेल

मूरतगंज के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के नाम पर खेल

Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के नाम पर खेल
मूरतगंज के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के नाम पर खेल
विज्ञापन

मेन्यू के मुताबिक स्कूलों में नहीं बन रहा भोजन
शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे एबीएसए
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज।
बीआरसी मूरतगंज के परिषदीय स्कूलों में मध्यान भोजन के नाम पर मनमानी बरती जा रही है। कभी खिचड़ी तो कभी दाल चावल देकर बच्चों के भोजन में खेल किया जा रहा है। मामले की शिकायत बीआरसी में तैनात एबीएसए से की जाती है पर कोई सुनवाई नहीं होती। इसे लेकर इलाकाई अभिभावकों में नाराजगी है।

बीआरसी मूरतगंज में संचालित हो रहे प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में बच्चों के मध्याह्न भोजन के नाम पर खेल हो रहा है। शासन ने भोजन का मेन्यू भले ही निर्धारित कर रखा है पर स्कूल के जिम्मेदारों के लिए इसका कोई मतलब नहीं है। बच्चों को स्कूल में कभी खिचड़ी तो कभी दाल चावल और कभी भूखे पेट ही रखा जाता है। बानगी के तौर पर प्राथमिक विद्यालय जलालपुर बोरियो को लिया जा सकता है। यहां के बच्चों को मेन्यू के मुताबिक कभी भी फल दूध का वितरण नहीं किया जाता। अभिभावक जयसि चंदन, सेकू शरीफ अहमद, भैयालाल, मटल्लू आदि का आरोप है कि मामले की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान व एबीएसए मूरतगंज से की जा चुकी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को इस विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन ही नहीं बनवाया गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के गायब रहने के कारण बच्चों का भोजन नहीं बना। बहरहाल इलाके में मध्यान्न भोजन के नाम पर हो रहे खेल को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed