फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मासूम का शव कांधे पर लेकर गया मामा

मासूम का शव कांधे पर लेकर गया मामा

Mon, 12 Jun 2017 10:08 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
मासूम का शव कांधे पर लेकर गया मामा
मंझनपुर।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित सात माह की एक बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। बच्ची को लेकर उसका मामा आया था। मासूम की मौत के बाद वह शव कंधे पर लादकर ले गया। जिला अस्पताल से उसको शव वाहन नहीं दिया गया।

मलाक सद्दी निवासी अनंत कुमार बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी सात माह की बेटी पूनम डायरिया की चपेट में आ गई। हालत खराब होने पर पूनम को उसका मामा बृजमोहन साइकिल से जिला अस्पताल ले आया। पूनम की मां राजरानी भी उसके साथ थी। यहां इलाज के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे रोना-पीटना मच गया। पूनम का शव कंधे पर लेकर उसका मामा बाहर आया। बृजमोहन ने शव ले जाने के लिए वाहन की मांग की लेकिन जिला अस्पताल से वाहन नहीं दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध है। वाहन देने से मना किए जाने के बाद पूनम के शव को लेकर बृजमोहन और पूनम की मां रोते-विलखते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ का कहना है कि शव वाहन की मांग नहीं की गई। पूनम की मौत के बाद परिजन उसका शव खुद लेकर चले गए। जिला अस्पताल की छवि खराब करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है।

मासूम का शव कंधे पर लेकर गया मामा
जिला अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन, डायरिया पीड़ित सात माह की बच्ची की हो गई थी मौत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed