फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सीएचसी सिराथू में दो माह से नहीं हो रहा एक्सरे

सीएचसी सिराथू में दो माह से नहीं हो रहा एक्सरे

Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी सिराथू में दो माह से नहीं हो रहा एक्सरे
सिराथू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में करीब दो माह से फिल्म नहीं है। इससे एक्सरे नहीं हो पा रहा है। इस वजह से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों मेें एक्सरे कराने आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सीएसची सिराथू में हड्डी से संबंधित मरीजों के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध होने का स्वास्थ्य विभाग दावा करता है, लेकिन सच इसके विपरीत है। स्थानीय नागरिकाें का कहना है कि सीएचसी मेें दो माह से फिल्म नहीं होने से मरीजाें का एक्सरे नहीं किया जा रहा है। एक्सरे टेक्नीशियन विक्रम ने बताया कि सीएमएसटी को लिखित रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन विभाग में बजट का अभाव होने के कारण फिल्म उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बुधवार को बेटे अली का इलाज कराने कूरामुरीदन से इमरान आए थे। हड्डी डाक्टर ने एक्सरे के लिए लिख दिया। वह विभाग में गए तो उन्हें फिल्म नहीं होने की बात कह लौटा दिया गया। इसी तरह उदहिन से आए द्वारका प्रसाद का कहना है कि वह अपनी पत्नी पुष्पा का इलाज कराने आए थे। पैर में फैक्चर होने पर चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी। अस्पताल में यह सुविधा ठप होने से उन्हें निजी केंद्र में एक्सरे कराना पड़ा। प्रतिदिन मरीजाें को बाहर से एक्सरे कराकर लाने को कहा जाता है। इस बारे में अधीक्षक डॉ हेमंत सिंह बिसेन का कहना है कि उन्होंने भी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को पत्र भेजा है। जिलास्तर पर फिल्म का स्टाक खत्म होने का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed