{"_id":"5b898fdc42c79210c643b5eb","slug":"121535741916-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से घायल किसान की मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव में करीब डेढ़ महीने पहले दबंगों की पिटाई से घायल एक किसान ने गुरुवार शाम दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन व ग्रामीण शव प्राइमरी स्कूल में रख अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया साथ ही हंगामा करने लगे। पुलिस अफसरों ने करीब दो घंटे बाद समझाकर शांत कराया।
सैदुल्लापुर निवासी जीतलाल (45) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि 14 जुलाई को पड़ोस के दबंगों से घर में बकरी जाने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। घायल को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम उसकी सांस थम गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिजन शव लाने के बाद रातभर उसे गांव के प्राइमरी स्कूल में रखे रहे। सुबह अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वह आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के बजाए हत्या का केस दर्ज करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार केके मिश्रा कौशाम्बी और पश्चिमशरीरा कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने करीब दो घंटे बाद लोगों का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान आरोपी पक्ष के घरों के लोग भीतर ही दुबके रहे।