फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   परिजनों की फटकार पर किशोरी ने खाया जहर, मौत

परिजनों की फटकार पर किशोरी ने खाया जहर, मौत

Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की फटकार पर किशोरी ने खाया जहर, मौत
करारी। क्षेत्र की एक किशोरी ने रविवार शाम परिजनों की फटकार से नाराज होकर जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम संबंध की बात भी सामने आ रही है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र की एक 17 वर्षीय लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार शाम परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे वह जहर खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घर वालों ने किशोरी को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। इस पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सुबह परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी को लेकर पिता ने उसको डांटा था। करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed