{"_id":"5b5f607e4f1c1b75568b475a","slug":"121532977278-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा करने पर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगादा करने पर युवक पर चाकू से हमला
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में रविवार शाम तगादा करने गए एक युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उजिहिनी खालसा निवासी बुद्धन पासी पुत्र सुखदेव ने बताया कि पड़ोसी चतुर्धन को उसने सालभर पहले रकम रुपये उधार दिए थे। अब वह रकम लौटा नहीं रहा है। अब रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। पीड़ित के मुताबिक रविवार शाम वह पड़ोसी के घर तगादा करने गया था। इस दौरान पड़ोसी अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी लालती के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पेट पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है।