फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक का अपहरण, एक लाख लेकर छोड़ा

युवक का अपहरण, एक लाख लेकर छोड़ा

Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण, एक लाख लेकर छोड़ा
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के रक्सौली गांव निवासी एक युवक का दबंगों ने अपहरण कर लिया। पांच दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद एक लाख रुपया लेकर मंगलवार शाम उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


रक्सौली निवासी संतलाल पुत्र मेवालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि 19 जुलाई को पड़ोसी गांव नगरेहा के तीन युवक उसके पास आए और शौचालय के चेक पर हस्ताक्षर करने प्रधान के घर चलने के बहाने अपनी कार पर बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसे चित्रकूट ले गए। वहां 60 हजार रुपये की मांग की। बताया कि 60 हजार रुपया उसने चरवा निवासी रिश्तेदार फकीरे से अपहर्ताओं को टेवां में दिलवाया। इस दौरान अपहर्ताओं ने रिश्तेदार को भी जबरन कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


फिर चित्रकूट के जंगलों में ले जाकर 50 हजार रुपया और मांगने लगे। पीड़ित ने इलाहाबाद बैंक की शाखा से रुपया निकालकर तीसरे दिन अपहर्ताओं को दिया। इसके बाद भी वह पीड़ित तथा उसके रिश्तेदार को बंधक बनाए रहे। विरोध करने पर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। मंगलवार शाम गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बुधवार को भुग्तभोगी ने पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed