{"_id":"5e498a608ebc3ee5ae5a25b0","slug":"12-injured-in-stone-pelting-kaushambi-news-ald2686303182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर मारपीट, पथराव में 12 घायल 18-48-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर मारपीट, पथराव में 12 घायल 18-48-49
विज्ञापन
सरायअकिल। स्थानीय कस्बे के पूर्वी कटरा मोहल्ले में रविवार सुबह मामूली बात पर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इस दौरान पथराव भी किया गया। इसकी चपेट में आने से करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
पूर्वी कटरा मोहल्ला निवासी पप्पू व सलीम सगे भाई हैं। इनके बीच पटती नहीं है, लिहाजा आएदिन कहासुनी होती रहती है। बताया जाता है कि रविवार सुबह सलीम ने पप्पू के दरवाजे के सामने से बिजली का केबल खींच लिया था। जिससे पप्पू के घर का गेट खुलने मे परेशानी हो रही थी।
ऐसे में पप्पू ने सलीम से केबल हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। तभी इनके परिजन आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से पप्पू व उसकी पड़ोसन कंचन, निखिल, नितिल, शोभा, विमलेश, उमा देवी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ से सलीम उसकी पत्नी शाहीन, बेटियां शाजिया, नाजिया तथा फिजा घायल हैं। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।