{"_id":"63e82ab6f0f1db92be028b94","slug":"12-employees-including-supervisor-and-watchman-found-missing-in-gaushala-service-terminated-kaushambi-news-c-3-1-54213-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: सुपरवाइजर और चौकीदार समेत 12 कर्मचारी गोशाला मिले नदारद, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: सुपरवाइजर और चौकीदार समेत 12 कर्मचारी गोशाला मिले नदारद, सेवा समाप्त
Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
सुपरवाइजर और चौकीदार समेत 12 कर्मचारी गोशाला से नदारद, सेवा समाप्त
कान्हा गोशाला भरवारी में निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर ईओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। धर्मराज नगर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका परिषद के ईओ को सुपरवाइजर और चौकीदार समेत 12 कर्मचारी नदारद मिले। लापरवाही पर उन्होंने आउट सोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। कार्रवाई से पालिका के अन्य कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड नंबर 19 धर्मराज नगर में कान्हा गोशाला बनवाई गई है। इस वक्त गोशाला में 500 से अधिक बेसहारा मवेशी संरक्षित हैं। इनकी देखभाल के लिए पालिका की ओर से आउट सोर्सिंग से दो सुपरवाइजर समेत 12 केयरटेकर तैनात किए गए हैं। शनिवार की सुबह चारा-पानी व साफ-सफाई करने के बाद एक-एक कर सभी कर्मचारी गोशाला से चले गए। लगभग 11 बजे ईओ शैलेंद्र मिश्रा वहां पहुंचे तो मुख्यद्वार पर बाहर से कुंडी लगी मिली। अंदर एक भी कर्मचारी नहीं थे। यह देख उनका पारा चढ़ गया।
ईओ के आने का पता चला तो कर्मचारी पहुंचे। पहले तो ईओ ने सभी को फटकार लगाई। ईओ ने बताया कि बिना सूचना के गोशाला छोड़कर जाना बड़ी लापरवाही है, जिसे देखते हुए संबंधित कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
कान्हा गोशाला में तैनात जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है उनमें सुपरवाइजर अन्नू श्रीवास्तव, अजय, चौकीदार श्याम लाल, प्रेम चंद्र, केयरटेकर कमलेश, झुरई, अर्जुन, कमलेश, अरूण, रमेश, मनोज समेत 12 लोग शामिल हैं।