{"_id":"5b9eae07867a557f58788fe8","slug":"11537125895-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, सनसनी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। स्थानीय कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम एक युवक की लाश मिली। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
सिराथू रेलवे क्रांसिंग के समीप रविवार शाम चार बजे के करीब ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच की।
युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अनिल कुमार (30) पुत्र मुन्नीलाल निवासी इटैलीपुर शाखा कोतवाली सैनी के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है ? इस बारे में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सैनी कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिवार वालों ने आशंका जताई या तहरीर दी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।