फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिवालयों में हर-हर,बम-बम की गूंज

शिवालयों में हर-हर,बम-बम की गूंज

Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में हर-हर,बम-बम की गूंज
हर-हर,बम-बम की गूंज के साथ सावन का महीना शनिवार से शुरू हो गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना करते दिखाई दी। इससे पहले तमाम भक्तों ने जिले के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दान पुण्य किया।
विज्ञापन


भगवान आशुतोष का प्रिय महीना शनिवार से शुरू हो गया। मान्यता है कि इस महीना पूजा पाठ करने वाले पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इन्हीं कामनाओं को लेकर शनिवार को सावन के पहले दिन सुबह से ही शिवालयों में भक्तों को पूजा अर्चना करते देखा गया।
विज्ञापन


जबकि ज्यादातर महिलाएं शाम को पूजा अर्चना करने पहुंची। मंझनपुर के बड़ा शिवाला, करारी के नवग्रह शिव मंदिर में तो सारा दिन भक्तों को पूजा-पाठ करने पहुंचे। कुछ लोगों ने रद्राभिषेक भी करवाया। ऐसी मान्यता है कि सावन में अभिषेक करने से वैभव और धन की अचानक से प्राप्ति होती है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक में जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर या चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रस आदि से स्नान कराया गया। आचार्य देवेश शुक्ल ने बताया कि सावन मास में प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य माह में शिववास का मुहूर्त देखना पड़ता है। इसके अलावा गंगा के संदीपन, पल्हना,कंकराबाद व कड़ा के कुबरी, बजार व कालेश्वर घाट पर स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कुछ लोगों ने सावन के पहले दिन व्रत भी रखा। इसके साथ जिले के अलग-अलग हिस्से से तमाम शिव भक्त कांवर लेकर बाबा धाम के लिए भी रवाना हुए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed