{"_id":"5b5cb9ed4f1c1b4e748b7904","slug":"11532803565-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान को व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान को व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों से मिलने सरायअकिल बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने कारोबारियों की समस्या सुनी। पांच दिन पहले हुई 11 लाख की चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से गुस्साए व्यापारियों ने उन्हें बाजार बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सरायअकिल कस्बे के कटरा नगर मोहल्ला निवासी विनीत रस्तोगी ने घर पर ही आभूषणों की दुकान खोल रखी है। 23 जुलाई की रात उनकी दुकान से करीब 11 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। इसे लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
शनिवार शाम एसपी प्रदीप गुप्ता आक्रोशित कारोबारियों से मुलाकात करने पहुंचे। पीड़ित कारोबारी विनीत की दुकान पर बैठकर उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनी। व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कोतवाली में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। चेताया कि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद कर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मनोज रस्तोगी, विजय, गोपाल रस्तोगी, गोपाल केसरवानी आदि मौजूद रहे।