{"_id":"5b5b704c4f1c1b48748b7640","slug":"11532719180-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बेरौंचा गांव के समीप 12 जून को हुई लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
कौशाम्बी क्षेत्र के बिदांव निवासी हृदय नारायण साहू के यहां 21 जून को वैवाहिक कार्यक्रम था। 12 जून को वह शादी का कार्ड बांटने गया था। बेरौंचा गांव के समीप बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूट ली थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार सुबह गुरौली चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने उरई असरफपुर मोड़ के समीप से मुखबिर की सूचना पर आरोपी सत्येंद्र त्रिपाठी पुत्र अशोक व अंकित पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।