फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   लाउड स्पीकर बजाने के लिए 296 ने किया आवेदन

लाउड स्पीकर बजाने के लिए 296 ने किया आवेदन

Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
लाउड स्पीकर बजाने के लिए 296 ने किया आवेदन
धर्मस्थलों में लाउडस्पीकर बजाने के लिए 296 आवेदन
विज्ञापन

- आवेदन पत्रों में गुरुद्वारा का भी एक शामिल, बाकी आवेदन मंदिर और मस्जिद से हैं संबंधित
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले के मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में लाउडस्पीकर बजाने के लिए तीनों तहसीलों में 296 आवेदन आए हैं। संबंधित तहसील प्रशासन द्वारा आवेदनों को जांच के लिए संबंधित थाने की पुलिस को भेजा जा रहा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर सूबे की योगी सरकार ने बगैर परमीशन मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी है। लाउडस्पीकर बजाने के लिए सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन था। इस दिन तीनों तहसीलों में मंदिर, मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन जमा किए गए। गुरुद्वारे में लाउडस्पीकर बजाने के लिए सिर्फ एक आवेदन चायल तहसील में आया है। इसके अलावा मंझनपुर में 86, सिराथू में 70 व चायल तहसील कार्यालय में 140 ने आवेदन जमा किया। तहसील प्रशासन आए हुए आवेदनों की जांच के लिए संबंधित थाने की पुलिस को भेज रही है। आखिरी दिन जो लोग आवेदन करने से चूक गए फिलहाल उन्हें मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने के लिए मौका मिलने वाला नहीं है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद तहसील प्रशासन द्वारा जिस मंदिर, मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने का आदेश दिया जाएगा वहीं पर ही अजान व आरती के समय लाउडस्पीकर बजाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed