फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ठंड का कहर: पूर्व प्रधान समेत तीन की मौत 21-35-20

ठंड का कहर: पूर्व प्रधान समेत तीन की मौत 21-35-20

Wed, 03 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर: पूर्व प्रधान समेत तीन की मौत 21-35-20
ठंड से पूर्व प्रधान समेत चार की मौत
विज्ञापन

-सिराथू के मोहीउद्दीनपुर और मंझनपुर के फजुल्लापुर में हुई घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू/कनैली/कड़ा। दोआबा में ठंड का सितम जारी है। जरा सी चूक जान पर आफत बन रही है। ठंड की चपेट में आने से 24 घंटे के भीतर पूर्व प्रधान समेत चार लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।

दोआबा में शीतलहर व कोहरा के कारण ठंड का कहर जारी है। इसकी जद में आने से रोजाना दो-चार लोगों की जान जा रही है। मंगलवार सुबह सिराथू तहसील के मोहीउद्दीनपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सियाराम अग्रहरि (60) फसलों की देखभाल करने खेत की तरफ गए थे। वहीं उन्हें अचानक कंपकंपी के साथ तेज दर्द हुआ। किसी तरह घर पहुंचे और जानकारी परिजनों को दी। आननफानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले सोमवार रात मंझनपुर तहसील के फजुल्लापुर निवासी संतोष का बेटा मनोज कुमार (15) फसलों की सिंचाई करने गया था। इस दौरान उसे ठंड लग गई। किसी तरह घर पहुंचते-पहुंचते किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम गईं। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह सिराथू के रामराज का पुरवा गांव निवासी चंदन पटेल (35) पुत्र महेंद्र पटेल की भी मंगलवार सुबह ठंड से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर घर वाले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। कड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक इसी तरह रसीद मई गांव निवासी जीशान (25) पुत्र नियाज अहमद रोजाना की तरह मंगलवार सुबह दोस्तों संग गांव से बाहर दौड़ने गया था। इस दौरान उसे ठंड लगी और वह गश खाकर गिर गया। साथ रहे दोस्तों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसको नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कल भी कौशाम्बी में ठंड की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed