फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रशासन की सख्ती पर छह साल बाद खींचा जा रहा तार

प्रशासन की सख्ती पर छह साल बाद खींचा जा रहा तार

Sun, 17 Dec 2017 08:42 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन की सख्ती पर छह साल बाद खींचा जा रहा तार
खंभे निहारते बीत गए छह साल
विज्ञापन

गांव को नहीं मिली बिजली, प्रशासन की सख्ती भी ठेकेदार पर बेअसर
गड़े पोल पर महज एक फेज तार खींचकर हो रही खानापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा।
सरसवां ब्लॉक के बक्सीपार गांव का विद्युतीकरण छह साल पहले ठेकेदार ने शुरू कराया। शासन की सख्ती के बाद एक फेज तार खींचकर विद्युतीकरण का कोरम पूरा किया जा रहा है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से की पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

बक्सीपार गांव वित्तीय वर्ष 2009-10 में लोहिया समग्र गांव था। इसके अन्तर्गत गांव का विद्युतीकरण होना था। विभाग में रुपया जमा होने के बाद विद्युतीकरण का जिम्मा एक ठेकेदार को दे दिया गया। ठेकेदार ने गांव में पोल गड़वाना शुरू किया। इसी बीच सूबे से बसपा सरकार का सफाया हो गया। ठेकेदार ने सपा शासन आने के बाद पोल पर तार खिंचवाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण इसकी शिकायत विभागीय जिम्मेदारों से लगातार करते रहे पर सुनवाई नहीं हुई। इधर बीच आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई तो डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसे संजीदगी से लिया। डीएम के निर्देश पर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने छह साल पुरानी पत्रावली खंगालकर ठेकेदार को तलब करते हुए तार खिंचवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया। गांव के शंकर दयाल सिंह, दया शंकर मिश्र, सुखेंद्र सिंह, हिमांशु पांडेय, अजय पांडेय आदि का आरोप है कि ठेकेदार दो फेज के इस्टीमेट पर महज एक फेज तार खींच रहा है। ठेकेदार के मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने एक्सईएन से किया तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बहरहाल ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed