{"_id":"6952e7fe67f84f812d04b4f2","slug":"114-anganwadis-running-in-private-buildings-will-get-ecce-kits-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-134302-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निजी भवन में चल रहे 114 आंगनबाड़ी को मिलेगी ईसीसीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निजी भवन में चल रहे 114 आंगनबाड़ी को मिलेगी ईसीसीई किट
Tue, 30 Dec 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक में आंगनबाड़ी केदो के लिए रखें ईसीसीई का निरीक्षण करते बीडीओ व नायब तहसीलदार
- फोटो : samvad
ब्लाॅक के निजी भवन में चल रहे 114 आंगनबाड़ी को ईसीसीई किट (अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) मिलेगा। सोमवार को नायब तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा और बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने सामग्री का सत्यापन किया। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को लेकर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से सिराथू ब्लॉक में 320 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं।
इसमें 25 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें शिक्षा के साथ पोषण युक्त आहार दिया जाता है। ऐसे में 114 सेंटर विभागीय संचालित हो रहे हैं, जबकि 206 केंद्र प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन व किराये के कमरे में चल रहे हैं। डिजिटल शिक्षा को लेकर साल भर पहले 114 केंद्रों में विभाग की ओर से एलईडी टीवी लगाई गई है।
इसके बाद ईसीसीई किट दिया जा रहा है। इससे बच्चों को शिक्षण कार्य व खेलने में आसानी होगी। सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया सोमवार को अधिकारियों की ओर से सत्यापन होने के बाद मंगलवार को केंद्र को ईसीसीई किट का वितरण किया जाएगा।