{"_id":"5c5c311ebdec22578f2a939a","slug":"111549545758-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को बचाने में पलटा ऑटो, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को बचाने में पलटा ऑटो, छह घायल
विज्ञापन
बाइक को बचाने में पलटा ऑटो, छह घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।इससे उसपर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी से एक ऑटो बुधवार सुबह सवारियां भरकर मंझनपुर जा रहा था। ओसा चौराहे के समीप अचानक बाइक आ गई। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार करारी निवासी प्रदीप, सुरेश, पश्चिमशरीरा निवासी मोहन, भगत, सुनील और शमसाबाद निवासी वरुण आदि घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है।