फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धूल फांक रही असलहों की फाइलों के बहुरेंगे दिन

धूल फांक रही असलहों की फाइलों के बहुरेंगे दिन

Wed, 10 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
धूल फांक रही असलहों की फाइलों के बहुरेंगे दिन
मंझनपुर। शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटने के बाद एक बार फिर कौशाम्बी के लोग कंधे पर बंदूक व कमर में रिवाल्वर खोसने के लिए लालायित हो गए हैं। थाने से लेकर शस्त्र अनुभाग में पुरानी फाइलों को फिर से निकलवाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कौशाम्बी के लोगों की पसंद में असलहा भी है। यहां असलहा सुरक्षा के लिए कम बल्कि रोजगार और शौक के लिए ज्यादा लिया जाता है। हालात यह हैं कि पहले लोगों ने एक-एक लाख रुपये खर्च कर शस्त्र का लाइसेंस लिया था। नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में रोक लगा दी गई थी। इसके चलते करीब चार हजार शस्त्र पत्रावलियां थाने या फिर शस्त्र अनुभाग में धूल फांक रही हैं। अब प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 की नीति के तहत लाइसेंस जारी करने का फरमान जारी कर दिया है। खासकर व्यापारी, बैंकिंग संस्थान, सैनिक, विधायक, सांसद व राज्य सभा सदस्यों को लाइसेंस देने में वरीयता देने की बात कही गई है। इसके अलावा अपराध से पीड़ित व्यक्ति को भी लाइसेंस देने को प्राथमिकता में शामिल करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर शस्त्र अनुभाग में छाया सन्नाटा छटने लगा है। आम दिनों की अपेक्षा मंगलवार को भीड़ ज्यादा दिखी। विभागीयआंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में करीब 16 हजार लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है। अभी तक सिर्फ वरासत के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। नए आवेदन पर विचार करना तो दूर उनकी पत्रावलियां स्वीकार तक नहीं की जा रही थी। अब शासन से रोक हटने के बाद लोगों को फिर से शस्त्र लाइसेंस मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर। कौशाम्बी के लोगों का मुख्य पेशा खेती है। यहां पर व्यापार और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते है। पिछले कुछ सालों से सिंचाई और बिजली की समस्या के चलते खेती का काम भी ठीक से नहीं चल रहा है। नतीजतन यहां के बेरोजगार शस्त्र लाइसेंस कराकर मुंबई, दिल्ली, गुजरात आदि महानगरों में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के लिए मजबूर हैं। वहां उन्हें शस्त्र लेकर जाने पर 25 से 35 हजार रुपये की नौकरी मिल जाती है। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दौरान पुलिस से शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करना होता था। आवेदक को किसी परिचित का शस्त्र लेकर प्रमाण पत्र बनवान के लिए लाना होता था। अब इस प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। वहीं डीएम का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए कुछ शर्तो के साथ रोक हटा दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। -मनीष कुमार वर्मा. डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed